Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 17:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»ईडी की छापेमारी में 36.58 करोड़ की काली कमाई जब्त
    Headline

    ईडी की छापेमारी में 36.58 करोड़ की काली कमाई जब्त

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 15, 2022Updated:July 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार आइएएस पूजा सिंघल और साहेबगंज में की गयी छापेमारी के बाबत आधिकारिक बयान जारी किया है। ईडी की ओर कहा गया है कि इस दौरान झारखंड में अवैध खनन से कमाए गए 11.38 करोड़ रुपये को जब्त किया है। ये रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा रखे गए थे। इसके साथ झारखंड में खनन से अवैध रूप से कमाए गए 36.58 करोड़ रुपये की कुल नकदी और बैंक बैलेंस को भी जब्त किया गया है।

    ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बीते आठ जुलाई को छापेमारी हुई थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें 5.32 करोड़ रुपये बरामद किये गए थे। इसके अलावा ईडी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग बैंक खातों में जमा 11.38 करोड़ रुपये जब्त किया है।

    पूर्व की छापेमारी में 19.31 करोड़ नकदी बरामद

    ईडी ने बीते पांच मई को बिहार झारखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर आईएएस और झारखंड की खनन और उद्योग सचिव पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। पूजा और उनके करीबियों के दो दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई थी । छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के पति और कारोबारी अभिषेक झा के चार्टर्ड एकाउंटेंट के यहां से 19 करोड़ 31 लाख नकद बरामद की गई थी।  अवैध माइनिंग और इस पूरे सिंडिकेट में राज्य के वरीय नौकरशाहों और राजनीतिज्ञों के शामिल होने की बातें सामने आयी। मामले में आइएएस पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गय।. ईडी ने चार्जशीट भी दाखिल कर ली है।

    37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जब्त

    अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जमा थे, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है। इससे पहले, ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी। इस तलाशी अभियान के दौरान, ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पांच स्टोन क्रशर और पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किए थे। साहेबगंज में ईडी ने वन भूमि में अवैध खनन का पता लगाया है। इसमें एक सिंडिकेट गिरोह की तरफ से 100 करोड़ के अवैध माइनिंग में ईडी की तरफ से ट्रायल जारी है।  इसमें ईडी को मनी लाउंड्रिंग की जानकारी भी मिली. पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत इनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.

    अवैध खनन से 100 करोड़ रुपये की हुई कमाई

    ईडी को विभिन्न व्यक्तियों के बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों सहित जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों से पता चला कि जब्त नकदी/बैंक बैलेंस वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अवैध खनन से 100 करोड़ की आय का भी पता लगाया गया है। साथ ही इस पर काम किया जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अवैध खनन ईडी छापेमारी रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.