अफगानिस्तान।
अफगानिस्तान में वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई भीषण टक्कर में 15 सैनिकों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। इस टक्कर में कुछ अन्य सैनिकों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की रात दक्षिणी हेलमंद प्रांत के नावा जिले की है। जानकारी अनुसार एक ऑपरेशन में घायल कुछ सैनिकों को लाने व वहां अतिरिक्त कमांडो को पहुंचाने के लिए दो हेलीकॉप्टर वहां पहुंचे थे। इस दौरान कमांडो को उतारकर और घायल सैनिकों को लेकर दोनों हेलीकॉप्टर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के संबंध में हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता उम्र जो आपने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस हादसे पर कोई बयान अब तक नहीं दिया गया है।
