WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
काबुल।
सेंट्रल अफगानिस्तान के डायकुंडी प्रांत में हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक तालिबान ने नहीं ली है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरिअन ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डायकुंडी प्रांत के करजान जिले में तालिबानी आतंकवादियों ने लैंडमैन बिछाई थी। जिसके कारण 15 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। उल्लेखनीय है कि कतर की राजधानी दोहा में तालिबानी प्रतिनिधिमंडल और अफगान की सरकार के बीच वहां शांति स्थापना को लेकर जारी बातचीत के बाद भी अफगानिस्तान में हिंसा कम नहीं हो रही है
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
