Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 June 2025 || 20:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»  छह महीने पहले हुई थी शादी, ऐसा क्या हुआ की आत्महत्या करने पर  विवश  हुए बैंक कर्मचारी,क्या वैवाहिक विवाद बना मौत की वजह
    Headline

      छह महीने पहले हुई थी शादी, ऐसा क्या हुआ की आत्महत्या करने पर  विवश  हुए बैंक कर्मचारी,क्या वैवाहिक विवाद बना मौत की वजह

    News DigitalBy News DigitalJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- जिले के मानगो थाना क्षेत्र स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स, गौड़ बस्ती में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जब एक निजी बैंक में कार्यरत कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा (उम्र लगभग 30 वर्ष) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

    अभिषेक अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़े थे और हाल ही में, लगभग छह महीने पहले ही उनकी शादी कदमा उलियान निवासी युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात अभिषेक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी असमय मृत्यु से परिजनों के साथ-साथ पड़ोसी और जान-पहचान के लोग भी स्तब्ध हैं। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है।

    फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या की मुख्य वजह के रूप में सामने आया है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक व्यवहार में सौम्य और शांत स्वभाव के थे। उनके इस प्रकार अचानक चले जाने से कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। पुलिस मामले में पत्नी से भी पूछताछ कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

    यह घटना न केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि समाज में बढ़ते मानसिक दबाव और संवादहीनता की भी एक चिंताजनक तस्वीर पेश करती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bank employee suicide East Singhbhum News Jharkhand latest news Mango suicide case suicide due to family dispute
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    राहुल गांधी ने जाति जनगणना और कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा, युवाओं से की एकजुटता की अपील

    June 6, 2025

    कोडरमा में अवैध ढिबरा तस्करी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 3 ट्रक व स्कॉर्पियो जब्त

    June 6, 2025

    अमृतसर में पाकिस्तान से आए तस्कर हथियारों की कर रहा था सप्लाई दो गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद

    June 6, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.